Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

























अयोध्या, 06 जनवरी (हि.स.)। आजादी के बाद से लेकर 2017 तक जिस अयोध्या में सिवाए कुछ हजार आस्थावान तीर्थ यात्रियों के अलावा कोई आना नहीं चाहता था। सुनियोजित साजिश के तहत जिस श्रीराम नगरी को वीरान बनाकर छोड़ दिया गया था,उसका बीते पौने 7 साल में किस तरह से कायाकल्प हुआ है, उसकी तस्दीक यहां निरंतर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या खुद ब खुद बयां कर रही है।
2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने अपने दादा गुरुओं की साधना को सिद्धि देने का प्रयास किया। फलस्वरूप अयोध्या आज पर्यटन के लिहाज से भी दिव्य-भव्य और नव्य बन गई है। यहां पर्यटकों का आना तेजी से बढ़ा है।
दीपोत्सव ने पर्यटकों के आकर्षण को पंख देने का कार्य किया तो वहीं अयोध्या में सुविधाओं के विकास ने भी तीर्थयात्रियों को भारत की इस सबसे प्राचीन वैभवशाली नगरी की ओर खींचना शुरू किया। 2022 में जहां अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ 21 लाख 38 हजार के आसपास थी, तो वहीं 2023 के केवल 9 महीने में ही दो करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। सितंबर में 52.42 लाख व अगस्त में 51.88 लाख पर्यटकों ने अयोध्या की भव्यता को निहारा। 9 महीने में अयोध्या में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1634 रही।
सितंबर में ही 52.42 लाख श्रद्धालुओं ने देखी आधुनिक अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी के विजन के अनुरूप बनी आधुनिक अयोध्या देखने 2023 के सिर्फ 9 महीने में ही दो करोड़ 3 लाख 64 हजार 347 लोगों की आमद हुई। इसमें सितंबर में 52.42 लाख, अगस्त में 51.88 लाख, जुलाई में 15.54 लाख, जून में 17.92 लाख, मई में 14.56 लाख, अप्रैल में 13.76 लाख, मार्च में 16.98 लाख, फरवरी में 10.95 लाख और जनवरी में 9 लाख 59 हजार श्रद्धालुओं ने योगी की अपेक्षा के अनुरूप सजी रामनगरी का दीदार किया।
1634 विदेशी पर्यटकों ने सरयू तीरे निवेदित की श्रद्धा
वहीं, उक्त 9 महीने में 1634 विदेशी पर्यटकों ने भी सरयू तीरे अपनी श्रद्धआ निवेदित की। सितंबर में 271, अगस्त में 272, जुलाई में 30, जून में 190, मई में 281,अप्रैल में 110, मार्च में 149, फरवरी में 156 व जनवरी में 175 विदेशी नागरिकों ने राम की अयोध्या आकर योगी सरकार में भव्य हुई छवि का दीदार किया।
2017 के बाद साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
2017 में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसी वर्ष से उन्होंने अयोध्या में विश्व स्तरीय दीपोत्सव का भव्य आयोजन कराया। 2017 में एक करोड़,78लाख,32हजार,717 भारतीय एवं 25 हजार, 141 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल एक करोड़,78 लाख,57हजार,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। 2018 में एक करोड़,95लाख,34हजार,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार कुल मिलाकर एक करोड़,95लाख,63हजार,159 पाठकों ने वर्ष 2018 में अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। ऐसे ही वर्ष 2019 में 02 करोड़, 04लाख, 63 हजार, 403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी मिलाकर कुल 2 करोड़, 04लाख, 91 हजार,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली।
इस साल 61लाख, 93 हजार, 537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61लाख, 96 हजार, 148 सैलानी अयोध्या पहुंचे। 2021 में एक करोड़,57 लाख, 43 हजार, 359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल एक करोड़,57 लाख, 43 हजार,790 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए। इसी क्रम में वर्ष 2022 में दो करोड़,21 लाख,12 हजार,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल मिलाकर दो करोड़,21 लाख,38 हजार,805 पर्यटक अयोध्या दर्शन के लिए यहां पहुंचे। देखा जाए तो वर्ष 2021 में विदेशी पर्यटकों की संख्या कुछ काम रही फिर भी वर्ष 2022 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है।
योगी सरकार में पर्यटन को मिली नई उड़ान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां अध्यात्म के साथ पर्यटन को भी नए केंद्र के रूप में स्थापित किया गया, लिहाजा रामनगरी त्रेतायुगीन वैभव का अहसास करने लगी। वहीं 2002 से 2017 तक उपेक्षित रही रामनगरी भौतिक विकास से छूटी रही, लिहाजा यहां आने वालों की संख्या भी मामूली ही रही।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय/राजेश
[ad_2]
Source link