[ad_1]

सिवनी, 11 मार्च(हि.स.)। जिले की कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब पार दलसागर रोड पर खडे चारपहिया वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले अज्ञात आरोपितों को गिर्फतार कर लिया है। जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक सतीश तिवारी ने सोमवार की शाम को बताया कि 02-03 मार्च 24 की दरम्यानी रात अज्ञात लोगों ने आटोडील का व्यवसाय करने वाले अनिल अग्रवाल की आटोडील दुकान तालाब पार दलसागर रोड पर खड़े चार पहिया वाहनों में आग लगा दी थी। इन वाहनों में पिकअप नंबर एमपी 20 जीए 2761, अशोक लीलेण्ड वाहन नंबर एमपी 52 जीए 0498 एवं छोटा हाथी टाटा एस नंबर एमपी 20 जीए 9409 शामिल थे। आटोडील संचालक अनिल अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध भादवि की धारा 427, 436 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी को आरोपितों के नाम पतों की जानकारी नहीं थी ना ही आवेदक ने संदेह के रूप में किसी का नाम बताया था ना ही घटना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी होना बताया। जिससे पुलिस के लिये चुनौती भरे इस घटना क्रम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अज्ञात आरोपितों को हरसंभव प्रयास कर तत्काल पकडने हेतु आदेश दिये गये। कोतवाली टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को चिहिन्त कर पूछताछ करने पर अन्य दो सहयोगी की जानकारी मिली, जिन्हें भी पकड़ लिया गया। विवेचना के दौरान आये साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले आरोपितों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपित शशांक (28) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बबरिया रोड सिवनी,. सौरम उर्फ बिट्टू (29) पुत्र यज्ञनारायण दीक्षित निवासी जिंदल हास्पीटल के नीचे सिवनी एवं शाहरूख (18) पुत्र भूरू खान उम्र 18 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास सिवनी को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई स्कूटी मॅस्ट्रो क्र एमपी 22 एस 4998 वाहन को जब्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया