Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 8 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से गुरुवार को राजभवन में नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के प्रशिक्षुओं सहित राष्ट्रीय रक्षा सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विदेश से आए रक्षा सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। यह अधिकारी छत्तीसगढ़ में अध्ययन भ्रमण पर आए हैं।
राज्यपाल ने इन अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रमण कर यहां की समृद्ध संस्कृति देखे, यहां के लोगों से मिले और देखें कि केंद्र और राज्य शासन के समन्वय से राष्ट्र विरोधी ताकतों से कैसे मुकाबला किया जा रहा है। राज्यपाल ने भ्रमण के पश्चात अपने अनुभव साझा करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि आपके अनुभवों से देश को फायदा मिले। इन अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर मेजर जनरल समर्थ नागर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल