Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा शिव सिक्योरिटी जगदलपुर एवं इक्यूरिटी ग्रुप सिक्योरिटी हैदराबाद के द्वारा जनपद स्तर पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में 29 जनवरी को, दरभा जनपद पंचायत में 30 जनवरी को, तोकापाल जनपद पंचायत में 31 जनवरी को, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत में 01 फरवरी को, बकावण्ड जनपद पंचायत में 02 फरवरी को, बास्तानार जनपद पंचायत में 05 फरवरी को और बस्तर जनपद पंचायत में 07 फरवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे