[ad_1]

– इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री जायसवाल होंगे शामिल
भोपाल, 7 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज (गुरुवार) को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में साड़ी वॉकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर में इस परम्परागत वेषभूषा (साड़ी) में महिलाओं की वॉकेथान में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप सिंह जायसवाल इस साड़ी वॉकथान में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने बताया कि इंदौर में साड़ी वॉकेथान शाम चार बजे से प्रारंभ होगी। नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुन: नेहरू स्टेडियम में ही सम्पन्न होगी। शाम 5:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री दिलीप सिंह जायलवाल इंदौर में आयोजित वन भारत साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
वहीं, भोपाल के बोट क्लब में शाम 5.30 बजे साड़ी वॉकेथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस वॉकेथॉन में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ मेकिंग परिधान फैमिली, सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ मेचिंग परिधान और सर्वश्रेष्ठ मेचिंग समूह (20 की संख्या में) को आकर्षक पुरस्कार दिये जाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग, मृगनयनी, पर्यटन, नगर निगम, महिला बाल विकास, जिला प्रशासन तथा लॉयन्स क्लब एवं रोटरी क्लब के सहयोग से किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश