[ad_1]

– अब तीन फरवरी को फिर से होगी केस की सुनवाई
चंडीगढ़, 6 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा की जूनियर महिला कोच द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह शनिवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेश हुए।
महिला कोच की तरफ से अदालत में तीन अलग-अलग अपील दायर की गई हैं। इसके आधार पर शनिवार को संदीप सिंह की मौजूदगी में महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल ने केस की डे टू डे सुनवाई शुरू करने की मांग उठाई। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई।
यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल गर्ग की अदालत में चल रहा है। इससे पहले 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान संदीप सिंह ने कोर्ट में पेश न होने के लिए छूट मांगी थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी। आज इस बारे में कोई फैसला नहीं हो सका। लिहाजा संदीप सिंह को अगली पेशी के दौरान भी अदालत में पेश होना पड़ेगा।
अदालत ने इस केस की अगली सुनवाई तीन फरवरी निर्धारित की है। तीन फरवरी को अदालत में संदीप सिंह पर लगाए गए चार्ज को लेकर बहस होगी। इसके अलावा महिला कोच द्वारा इस केस को सेशन कोर्ट में चलाए जाने को लेकर दायर की याचिका पर भी बहस होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र
[ad_2]
Source link