Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोहना-दिल्ली को बाईपास कर पलवल को वाया हरसाना कलां जोड़ेगी दोहरी रेल लाइन
बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर 215 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड जल्द होगा शुरू
चंडीगढ़, 5 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार अब रेल कनेक्टिविटी का विस्तार करेगी। रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना के लिए 5618 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह 130 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत दोहरी रेलवे लाइन है, जो गुरुग्राम के सोहना-मानेसर-खरखौदा-दिल्ली को बाइपास करेगी और हरसाना कलां को होते हुए पलवल को उत्तर हरियाणा से जोड़ेगी।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अधिनियम के तहत इस बड़ी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के दायरे में पांच जिले पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत आते हैं। परियोजना के लिए कुल 748.15 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी, जिसमें से 628.92 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इस परियोजना के पहले भाग दुलावत से बाढ़सा तक 29.5 किलोमीटर के निर्माण के लिए ठेका दे दिया गया है।
कुरूक्षेत्र शहर में 5.84 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रेलवे लाइन का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इससे नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन का लेवल क्रासिंग नंबर पांच खत्म हो जाएगा। करनाल से यमुनानगर तक 61 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन और फर्रुखनगर से झज्जर तक 30 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य हरियाणा रेल आधारभूत विकास निगम लिमिटेड (एचआरआइडीसी) द्वारा किए गए व्यवहार्यता अध्ययन के आधार पर उत्तर रेलवे द्वारा किया जा रहा है। कैथल में एलिवेटेड रेलवे स्टेशन और ट्रैक की व्यवहार्यता के अध्ययन का कार्य भी प्रगति पर है।
दुष्यंत चौटाला के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बल्लभगढ़ शहर में बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगभग 215 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। जेआइसीए योजना के तहत जिला हिसार में सिरसा रोड जंक्शन (एनएच 9) से हिसार शहर से गुजरने वाली जिंदल आरओबी तक 4 लेन एलिवेटेड रोड का कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में शुरू होगा। राज्य में तीन से ज्यादा गांवों को आपस में जोडऩे वाली सडक़ों को 12 फीट से 18 फीट करने की प्रक्रिया तेज होगी। 184.44 करोड़ रुपये की लागत से पानीपत सफीदों जींद मार्ग (स्टेट हाईवे 14) को पानीपत से सफीदों तक 4 लेनिंग एवं सफीदों से जींद तक 10 मीटर चौडीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई 65.3 किलोमीटर है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील