[ad_1]

अहमदाबाद, 5 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल सभी यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने और अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम के लिए लगातार टिकट जांच अभियान चला रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान चलाये गए। इस वर्ष दिसम्बर माह 2023 के अंत तक अहमदाबाद मण्डल ने मणिनगर-नडियाड, असारवा–देहगाम, मेहसाना-पालनपुर, पालनपुर-गांधीधाम खंड एवं अहमदाबाद स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के टिकट जांच अभियान चलाये गए। इस दौरान दिसंबर 2023 में 28422 केस दर्ज करते हुए 1.94 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला। जो कि गत वर्ष की तुलना मे 27.29 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक सामान आदि के कुल 2.93 लाख मामले पकड़े एवं 20.97 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनील
[ad_2]
Source link