[ad_1]

-चार पीढ़ी राज करने के बाद भी आंसू बहाने की नौबत क्यों आई, यह सोचें कांग्रेसी
झज्जर, 11 फरवरी (हि.स.)। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जो कांग्रेसी परिवार चार पीढ़ी से राज में रहा और क्षेत्र में विकास का कोई काम करवाया नहीं, अब चुनाव नजदीक आते ही स्वार्र्थ और हार के आंसू बहा रहा है। इलाके का विकास करवाते तो आंसू नहीं बहाने पड़ते। धनखड़ रविवार को बादली विधानसभा के गांव हसनपुर में जय हनुमान कुश्ती अखाड़ा व हाल निर्माण का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
धनखड़ ने कहा कि झज्जर में कांग्रेस नेताओं को आंसू बहाने की नौबत क्यों आई, क्योंकि इलाके की जनता समझदार है और आने वाले चुनाव में भी इनको हराने का मन बना चुकी है। कांग्रेस को लोकसभा की हार का दोष हमारे इलाके की जनता के बजाय अपने पापों को देना चाहिए। कांगे्रस की भावकुता स्वार्थ के लिए है हमारी भावुकता झज्जर जिले के विकास के लिए है। कांग्रेस एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए स्वार्थ की राजनीति करती आई है। घडिय़ाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसियों को हमारे इलाके के विकास से कोई सरोकार नहीं है।
धनखड़ ने कहा कि कांग्रेसी स्वार्थ की राजनीति करते हैं, केवल बहकाने के लिए जाते-जाते पत्थर चिपका कर चल गए। झज्जर जिले की जनता अब स्वार्थ की भावुकता के बहकावे में नहीं आएगी। धनखड़ ने कहा कि बादली में एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ हमने बैठाया, माछरौली में बीडीपीओ हमने बैठाया, कुलाना महिला मेडिकल कॉलेज बनवाया, मॉडल संस्कृति स्कूल खुलवाए, बाढ़सा में एम्स बनवाया, अधूरा केएमपपी पूरा करवाकर चालू करवाया, सिलानी में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनवाया, केएमपी के साथ दोहरी रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। मुनीमपुर फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र बनवाया, गांवों में पार्क व व्यायामशालाएं और ओपन जिम खुलवाए। स्वार्थ और हार की भावुकता में आंसू बहाने वाले हुड्डा परिवार से पूछो कि 10 साल के राज में सांपला में एसडीएम भी नहीं बैठा पाए। सांपला में भी एसडीएम भाजपा ने बैठाया। मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को हटाया और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाया। हर घर रसोई गैस, नल से जल पंहुचाया। किसानों के बैंक खातों सम्मान निधि का पैसा पहुंचाया। देश को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनवाया।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव