[ad_1]

-पुलिस ने युवक की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
रोहतक, 5 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के खोखरा कोट रैनकपुरा में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। घटना का पता उस वक्त लगा जब एक युवक अपने दोस्त की तलाश में महिला के घर पहुंचा तो देखा की अज्ञात शव कमरे में पडा था और पंजों को कुत्ते नोंच रहे थे। परिवार के सदस्यों ने युवक को डांटकर वहां से भगा दिया। शव उठाकर झांडियों के पीछे कूडे के ढेर में फेंक दिया। सोमवार को पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती रही।
पुलिस के अनुसार गांव भालौठ निवासी मंजीत ने बताया कि वह रविवार की रात नौ बजे अपने दोस्त अरूण की तलाश करने के लिए रैनकपुरा खोखराकोट आया था। उसका दोस्त नशे का आदी है और वह खोखरा कोट निवासी रिको पत्नी राकेश के पास नशा खरीदने के लिए जाता था। उसे शक था कि अरूण महिला के घर पर ही मिलेगा। जब वह अपने दोस्त की तलाश के लिए रिको के मकान पर पहुंचा तो देखा कि राकेश के पुराने खाली पडे घर के एक कमरे में एक युवक का शव पड़ा है। जिसको पैरो के पंजों को कुत्ते खा रहे थे। मंजीत ने कुत्तों को भगाया और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान दिखाई नहीं दे रहा था। मुझे राकेश व उसके परिवार ने वहां से बाहर भगा दिया।
मंजीत उनके घर से थोडी दूर जाकर झाडियों के पिछे छिप गया और देखा कि राकेश व उसके परिवार वालों ने शव को अपने घर से उठा कर थोडी दूर कूडे के ढेर पर रखा दिया। मंजीत ने बताया लडक़े को कई बार नशा तस्कर के घर पर देखा था। राकेश व उसके परिवार ने उस मृतक लडक़े से ज्यादा काम करवाने के लिए ज्यादा नशा करवाया है। जिसके कारण इस लडक़ी की मौत हुई है। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए आरोपियों ने अपने घर से ले जाकर कूडे के ढेर में डाल दिया। मृतक की उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव