Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रोहतक, 6 मार्च (हि.स.)। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। साथ ही बुधवार को उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए है।
एसयूसीआई पार्टी के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गुडग़ांव से सरवण कुमार गुप्ता, भिवानी -महेंद्रगढ़ से रोहताश सैनी, रोहतक से जयकरण मांडौठी, हिसार से विजेंद्र सिंह, सोनीपत से बलवीर सिंह एवं कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश शास्त्री पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि एसयूसीआई कम्युनिस्ट मेहनतकश लोगों को हर तरह के शोषण-उत्पीडऩ व भेदभाव से मुक्ति दिलाने के लक्ष्य को लेकर जन आंदोलन की क्रांतिकारी राजनीति के लिए प्रतिबद्ध सिद्धांत निष्ठ पार्टी है। साथ ही आज महंगाई, बेरोजगारी, शोषण, जुल्म, अत्याचार, जनता पर बढ़ता कर्ज का बोझ, गरीबी सरकार की उन जनविरोधी नीतियों का परिणाम है जिन्हें आज़ादी के बाद शुरुआत से ही देश के बड़े पूंजीपतियों के स्वार्थ में जनता पर थोपा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश के विकास का मायने चंद पूंजीपतियों के लिए अथाह मुनाफा बढ़ाना है। सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जहां भी आंदोलन खड़े होते हैं, उन्हें दबाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूंजीपतियों के पक्ष में जिन नीतियों को पोषित किया था, उन्हीं को ताबड़तोड़ ढंग से लागू कर भाजपा फासीवादी राजनीति को और भी पक्का पुख्ता कर रही है। ऐसे हालात में, जनआंदोलन की क्रांतिकारी राजनीति ही वास्तव में जन आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/संजीव