Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके विक्रम सिसोदिया, अरुण बिसेन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का उप सचिव बनाया गया है। सुमित उपाध्याय को निज सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
शासकीय सेवानिवृति के बाद विक्रम सिसोदिया की नियुक्ति सिविल सेवा संविदा के तहत की गई है।एक फरवरी 2024 से विधानसभा की निजी स्थापना में स्पीकर के सचिव के एच्छिक पद पर की गई नियुक्ति डॉ. रमन सिंह के अध्यक्ष पद पर रहने या आगामी आदेश तक जारी रहेगी। अरुण बिसेन ने रायपुर आईआईएम से एमबीए और एनआईटी से बीटेक किया है।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा