[ad_1]

महम में आयोजित जनआक्रोश रैली में बोले पूर्व सीएम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, रोहतक की ऐतिहासिक जीत हरियाणा के उज्जवल भविष्य की तकदीर लिखेगी
भाजपा वाले अब क्या चेहरे बदलेंगे, लोग बीजेपी की पूरी सरकार ही बदल देंगेः दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक, 17 मार्च (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है, अब हरियाणा में भी सरकार बदलने का समय है। पहले लोकसभा का चुनाव है, फिर विधान सभा का चुनाव आयेगा। वे रविवार को महम में आयोजित जनआक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली में उमडे़ को देखकर पूर्व सीएम ने कहा कि महम हलके से कांग्रेस को एक लाख वोटों से जीत के बाद थारी सरकार हम बनवा देंगे। एक लाख वोटों की जीत तभी होगी जब हर बूथ पर हर वोट पड़े और वोट प्रतिशत 90 फीसदी हो। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है और काँग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना पेंशन, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट योजना लागू कर उस प्लॉट पर मकान बनाकर देंगे।
रोहतक की ऐतिहासिक जीत हरियाणा के उज्जवल भविष्य की तकदीर लिखेगीः उदयभान
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि रोहतक की ऐतिहासिक जीत हरियाणा के उज्जवल भविष्य की तकदीर लिखेगी। उन्होंने कहा कि जुमले बाजों को सबक सिखाने का समय आ गया है। भाजपा झूठी पार्टी है उसने लोगों से किया कोई वायदा पूरा नहीं किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, भागीदारी न्याय के माध्यम से गारंटी दी है। कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग के लिये योजना बनायी है।
जो देगा चंदा उसको देंगे धंधा और जो नहीं देगा चंदा उसको देंगे ईडी का डंडाः दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज इस रैली आई रिकार्ड भीड़ ने हरियाणा में बदलाव की नींव रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये वो महम है जिसने हमेशा देश और प्रदेश की राजनीति को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल की सरकार की नाकामी का ठीकरा मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर फोड़ दिया। लेकिन अब चेहरा बदलने से काम नहीं चलने वाला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष उदयभान, विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादयान, आनन्द सिंह दांगी, विधायक गीता भुक्कल, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक सुभाष गांगोली, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक बलबीर बाल्मिकी, आयोजक बलराम दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव