[ad_1]

वैष्णों देवी से राजस्थान जा रहे थे चार दोस्त
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रोहतक, 25 फ़रवरी (हि.स.)। कलानौर स्थित खैरडी टोल के पास एक ट्राले व कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवक दोस्त थे और वह वैष्णो देवी से वापिस राजस्थान जा रहे थे।
घटना का पता चलने पर मृतक व घायलों के परिजन पीजीआई पहुंच गए। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा के गांव बेरीसाल निवासी सुरेंद्र अपने दोस्तों भीलवाड़ा के गांव गिरधरपुरा निवासी प्रेमशंकर, जिला चित्तौड़गढ़ के पिपलधा निवासी रवि, भीलवाड़ा के गांव बेरीसाल निवासी कमलेश के साथ वैष्णो देवी गए हुए थे। जब वह वापिस लौट रहे थे तो गांव खैरडी के पास टोल पर उनकी गाड़ी एक ट्राला से टकरा गया। जिससे कार में सवार रवि और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र व प्रेमशंकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल