[ad_1]

-चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार, दसों लोकसभा सीटें ऐतिहासिक मार्जिन से जीतेंग
भाजपा में शामिल होने वालों की लिस्ट बड़ी
रोहतक , 28 जनवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में आध्यात्मिक शक्ति के रूप में उभरा है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा है और राम ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया है। वे रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सैनी रोहतक के मदन लाल ढींगरा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार की नदियां बहती थी और पर्ची-खर्ची के चलते नौकरियों की बोली लगती थी। सैनी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जींद रैली से हरियाणा में कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदियों से चली आ रही समस्याओं का समाधान किया है। 500 साल से दुनिया के सनातनी भव्य मंदिर में राम लला के विराजमान होने का इंतजार कर रहे थे। भारतवासियों के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है।
उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के लिए आभार जताया। नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं जिनसे गरीबों को लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के जरिए समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा से देश को राममय किया है। लोकसभा चुनाव में जनता जर्नादन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बननी तय है। इस मौके पर विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रविवार को रोहतक के गढ़ी-सांपला के चिड़ी गांव में स्थित बूथ नंबर 9 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 109वें संस्करण को लाइव सुना।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव