[ad_1]

सिरसा, 13 मार्च (हि.स.)। जननायक जनता पार्टी के सैंकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन चौटाला हाउस में पूरे हर्ष के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के नाम पर केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी ज़ाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की वहीं डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी अपने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के असीम स्नेह व सहयोग के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे ।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/सुमन/संजीव