Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मालदा, 17 जनवरी (हि.स.)। स्कूल शिक्षक के घर डकैती की घटना को मालदा पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना में शामिल होने के आरोप में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, डकैती की कई सामग्रियां भी बरामद किये गए है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर बताया कि 11 जनवरी को कुछ बदमाशों ने शिक्षक के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के आधार पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पांच और बदमाशों को नामजद किया गया है। इस घटना का मुख्य आरोपित नाजीमूल शिक्षक के दूर का रिश्तेदार है। आरोपित को घर में पैसे रखने की जगह, आने-जाने का रास्ता समेत हर चीज का अंदाजा था। जिसके बाद उसने कुछ साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है। जिस वजह से बदमाशों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। बदमाशों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा