Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]










अररिया, 17 जनवरी(हि.स.)। अररिया जिला भीषण शीतलहरी के चपेट में है।बर्फीली शीतलहर के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत स्लम बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को है।ऐसे में आरके रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच 13 जनवरी से ही कंबल का वितरण कर रही है।इसी कड़ी में बुधवार को भी आरके रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया गया।
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक डा. संजय प्रधान ने दो सौ से अधिक गरीब असहायों के बीच घर-घर जा कर कंबल का वितरण किया।ट्रस्ट की ओर से अररिया कोर्ट स्टेशन क्षेत्र, प्रभावती नगर, बस स्टैंड,हयातपुर, रजोखर, गढ़हा बस्ती आदि में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष के महाबीर प्रसाद रूंगटा के निर्देशानुसार ज़ब तक ठंड का प्रकोप रहेगा।तब तक संस्था की ओर से कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा