Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

19 इंस्पेक्टर 7 थानाध्यक्ष सहित 89 पुलिस अफसर बदलें
किशनगंज,27जनवरी(हि.स.)। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिसमें विगत तीन वर्षों से अधिक अवधि तक एक ही जिले में व 8 वर्षों से ज्यादा की अवधि में एक ही जोन में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों व अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें जिले में पदस्थापित 89 पुलिस अधिकारियों को बदला गया है।
इसमें 13 पुलिस निरीक्षकों का अंतरजिला व 6 पुलिस निरीक्षकों का एक जोन से दूसरे जोन में स्थानांतरण किया गया है। 70 पुलिस अवर निरीक्षकों का अंतर जिला व एक जोन से दूसरे जोन में स्थानांतरण किया गया है।तबादलों की सूची में सात थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। जनवरी माह के अंत तक या फरवरी माह के पहले सप्ताह में स्थानांतरित हुए पुलिस पदाधिकारियों के विरमित किये जाने व नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा