Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

काजीरंगा (असम), 17 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा के गाइटापू में गैंडे का शव मिला है। असम का गौरव एक सींग वाले गैंडे का शव काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शामिल किये गये छठे क्षेत्र गाइटापू में पाया गया है।
गाइटापू वन शिविर के कार्मचारियों ने नदी के किनारे गैंडे को देखा। वन विभाग ने कहा कि अधिक उम्र के कारण गैंडे की मौत हुई होगी। सूचना मिलते ही गामिरी वन रेंज के रेंजर मौके पर पहुंचकर गैंडे की सींग को बरामद कर पशु चिकित्सकों की मदद से गैंडे के शव का पोस्टमार्टम कराया।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद