Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हुगली, 11 जनवरी (हि.स.)। ऑनलाइन और डिजीटल इंडिया के दौर में लोग तेजी से ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत केंद्रीय सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उनके पास केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक फोन कॉल आया। फोन कटते ही उनके खाते से चार लाख 76 हजार रुपये गायब हो गये। पीड़ित ने इस बाबत चंदननगर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है। 89 रामलाल दत्ता रोड, उत्तरपाड़ा भद्रकाली के निवासी प्रभात कुमार सरकार केंद्र सरकार के ऑडिट विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं।
प्रभात ने गुरुवार को बताया कि उत्तरपाड़ा के एक निजी बैंक में उनका बचत खाता है। बुधवार को उनके पास एक कॉल आई। बैंक का कर्मचारी होने की पहचान बताकर उन्हें जालसाज ने फोन किया। केवाईसी अपडेट होने की बात उसने कही। एक ओटीपी ऊके पास आया।
प्रभात ने बताया कि उन्होंने पहले तो ओटीपी बताने से इनकार कर दिया। जालसाज ने उन्हें समझाया कि ओटीपी नहीं देने पर केवाईसी अपडेट नहीं होगी। ऐसी स्थिति में खाता बंद हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने ओटीपी जालसाज को साझा कर दिया। फिर जालसाज ने फोन काट दिया और उनके पास चार सन्देश आया। लगातार चार बार में कुल चार लाख 76 हजार 739 रूपये उड़ा दिए गए। तब उन्हें समझ आया कि वे ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। फिर उन्होंने बैंक जाकर मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने उत्तरपाड़ा थाने और चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर विभाग में शिकायत दर्ज करायी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा
[ad_2]