[ad_1]

नाहन, 06 फ़रवरी (हि.स.)। महिला संव्य सहायता समूहों व एन जी ओ को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं से जोड़ने के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें इन संस्थाओं से जुडी महिलाओं को केंद्र सरकार की लखपति दीदी.ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं बारे जागरूक करना है। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला में भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय कार्यशाला नाहन में आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा की उप अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने की।
इस कार्यशाला में जिला भर से आयी महिलाओं को सरकार की महिला संबंधी योजनाओं बारे भी जानकारी दी गयी और साथ ही उन्हें जोड़ने का कार्य भी किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से इस कार्यशाला में शामिल हुए और उन्हें इस महत्वपूर्ण सम्पर्क अभियान बारे जरूरी टिप्स भी दिए।
शक्ति वंदन की संयोजक रश्मिधर सूद ने बताया कि केन्द्र सरकार महिलाओं के उत्थान को लेकर अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शक्ति वंदन समपर्क अभियान चलाया गया है ताकि संव्य सहायता समूहों से जुडी महिलाओं, विभिन्न एन जी ओ से जुडी महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं बारे बताया जाये और उन्हें जोड़कर उनका सशक्तिकरण किया जाये।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील