[ad_1]

मुख्यमंत्री का ऐलान- सभी विभागों का डाटा होगा डिजिटलाइज, बनेंगे डिजिटल रिकॉर्ड रूम
चंडीगढ़, 27 फरवरी (हि.स.)। डिजिटल युग में हरियाणा सरकार भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विभागों के रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने का ऐलान किया। इसके लिए मुख्यालय तथा जिला स्तर पर डिजिटल रिकॉर्ड रूम तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लिए मौजूदा बजट 2024-25 के अलावा आवश्यकता पड़ने पर आगामी अनुपूरक बजट अनुमानों में बजट का प्रावधान किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने कैथल जिला से राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने की शुरुआत की थी और आज पूरे विभाग का रिकॉर्ड डिजिटलाइज हो चुका है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एक बड़ी पहल करते हुए विधानसभा के संपूर्ण रिकॉर्ड को डिजिटलाइज रूप दिया गया है। इसके लिए मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा की वेबसाइट पर डिजिटल लेजिसलेटिव बिजनेस मॉडयूल लॉन्च किया। इस वेबसाइट पर वर्ष 1966 से लेकर विधानसभा का आज तक का संपूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि रिकॉर्ड डिजिटल होने से इसका उपयोग अच्छे से किया जा सकेगा और कभी भी जरूरत पड़ऩे पर इसे देखा जा सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील