Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या राम मंदिर में राम लला प्रतिमा की प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को पूरा जींद शहर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। विभिन्न संगठनों ने शहर में शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली तो कहीं पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। शोभा यात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान स्वरूप ने भक्तिभाव से विभोर कर दिया। कहीं डीजे तो कहीं पर ढोल नगाडों, मंजीरो की ताल पर श्रद्धालु खूबे झूमे। भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में सफाई अभियान चलाया।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों को भी विशेष तौर पर सजाया गया है। चौक व चौराहों पर भगवा पताका लगाई गई है। रोहतक रोड पर युवा मित्र मंडल द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा के महामंत्री डा. राज सैनी ने मुख्यअतिथि के तौर शिरक्त की। शोभायात्रा को बनखंड महादेव मंदिर के लिए रवाना करते समय उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हर भारतवासी के लिए गौरवशाली तथा ऐतिहासिक दिन है। रामलाल अपने स्थान पर विराजमान होंगे। यह दिन दीपावली से कम नही है। सभी लोगा हर्षोल्लास के साथ इसे मनाएंगे। पूरे शहर को सजाया गया है। इस दौरान लोगों ने शोभा यात्रा मे चल रहे श्री राम, सीता, लक्षमण, हनुमान स्वरूपों का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा बनखंड महादेव मंदिर मे संपन्न हुई।
इससे पूर्व बनखंड महादेव मंदिर में हवन किया और सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं सैनी रामलीला ग्राउंड में रविवार को सैनी रामलीला वेलफेयर कमेटी द्वारा हुनमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद की चेयरमैन डा. अनुराधा सैनी यजमान के तौर पर शामिल हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन का हर भारतीय पर्व के तौर पर मनाएं। घर में कम से कम 11 दीपक अवश्य जलाएं और अपने घर पर सनातन का प्रतीक भगवा जरूर फहराएं। जिसके बाद काफी संख्या में लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओ द्वारा लगाए गए जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव