Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बरेली रोड स्थित लटूरिया आश्रम में अखंड रामायण का पाठ किया गया।
सोमवार को दूसरे दिन भी पाठ जारी रहा। लटूरिया आश्रम समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल ने बताया कि आज मंदिर प्रांगण में लगी एलईडी स्क्रीन में अयोध्या मंदिर का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। आगरा से आए शहनाई वाले समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विपिन गुप्ता, विनय विरमान, राजीव अग्रवाल, नवयुवक संघ समिति के हरीश पूरी, राम निवास गुप्ता, नीरज प्रभात गर्ग, संगम जयसवाल, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज