Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– कोलकाता में आयोजित हुआ ‘एक शाम राम के नाम’
कोलकाता, 06 जनवरी (हि.स.)। ‘रामायण और गीता आज के अस्त्र शस्त्र हैं। सामर्थ्यवान व्यक्ति जब आततायियों के विरुद्ध मौन हो जाते हैं। तब विश्वामित्र जैसा कोई महापुरुष भगवान राम जैसी शक्ति को तैयार करता है। इसलिए हम अपने बच्चों को रामायण से सुसंस्कृत करें, क्योंकि यही आज के अस्त्र-शस्त्र हैं।’ उपरोक्त बातें प्रख्यात कथावाचक पंडित श्रीकांत शर्मा बालव्यास जी ने श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा आयोजित डॉ अरुण प्रकाश अवस्थी स्मृति आयोजन के अंतर्गत ‘एक शाम राम के नाम’ को संबोधित करते हुए कही।
प्रधान अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति शिशिर बाजोरिया ने कहा कि सिर्फ हिंदू ही ऐसा है जो सबको सत्य मानता है। आज पूरा देश राममय हो गया है। आगामी कुछ दिनों में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह विश्व पटल पर भारत के गौरव को पुनः प्रतिस्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मीकांत तिवारी ने डॉ अरुण प्रकाश अवस्थी रचित ‘श्री राम चालीसा’ पुस्तिका का विमोचन किया।
कुमारसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रेम शंकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की भूमिका में डॉ अवस्थी द्वारा किए गए साहित्य सृजन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कुमारसभा के साथ उनके अनन्य संबंधों की चर्चा की।
कार्यक्रम का आरंभ ‘ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया..’ भजन की सांगीतिक प्रस्तुति से हुआ जिसे स्वर दिया कामायनी संजय पांडे ने। रामचंद्र अग्रवाल,अरुण प्रकाश मल्लावत, डॉ कमल कुमार, रवि प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश राय, संजय मंडल, श्रीमोहन तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष महावीर बजाज एवं मंत्री बंशीधर शर्मा सहित महानगर के कई विशिष्ठ लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार /मधुप/प्रभात
[ad_2]
Source link