[ad_1]


हुगली, 07 मार्च (हि.स.)। राममंदिर के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाले तारकेश्वर के तृणमूल विधायक रामेंदु सिंह राय के खिलाफ राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हिंदू समाज के लोगों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। शुभेंदु अधिकारी ने सिर पर राम मंदिर की झांकी रखकर इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
शुभेंदु ने कहा कि यदि इस तृणमूल नेता ने राममंदिर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तर प्रदेश या राजस्थान में की होती तो वे अब तक सलाखों के पीछे होते। यहां वह अपनी माता ममता बनर्जी के कारण बचे हुए हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इस तृणमूल विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। राज्य की मुखिया गुंडों और माफियाओं को बचाने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा रहीं है। शुभेंदु ने रामेंदु सिंह राय का नाम लिए बगैर कहा कि इसका हाल भी शेख शाहजहां जैसा ही होगा। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा