Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बीरभूम, 18 फरवरी (हि.स.)। बीरभूम जिले के सिउड़ी की प्रशासनिक सभा से रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली मामले पर कहा कि तिल को ताड़ बनाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली की घटना के संदर्भ में कहा कि एक घटना घटित करवाई गई है। पहले ईडी को भेजा गया। उसके बाद उसकी मित्र भाजपा इलाके में घुसा। साथ में कुछ मिडिया के लोग भी इलाके में घुसे और तिल को ताड़ बना दिया। शांति के बदले आग लगाई जा रही है।
संदेशखाली के लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आदमी भेजूंगी, वे लोगों के आरोपों को सुनेंगे। यदि किसी के पास से किसी ने कुछ लिया है तो वह सबकुछ वापस दिया जाएगा।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अब तक किसी महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मैने पुलिस ने सुओ मोटो केस करने को कहा है। हमारा ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार हो चुका है। यहां तक कि भांगड़ का हमारा कार्यकर्ता आराबुल भी गिरफ्तार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी गद्दारों को गिरफ्तार कर सकती हूं। फिलहाल मैने उन्हें थोड़ी छूट दे रखी है।
बहरहाल, शुक्रवार की प्रशासनिक सभा से ममता बनर्जी ने किसान आंदोलन को फिर एक बार अपना समर्थन दिया और आंदोलन कर रहे किसानों को सैल्यूट किया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा