Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

संदेशखाली (उत्तर परगना), 21 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली की असल हालात की पड़ताल करने राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार बुधवार को संदेशखाली पहुंचे। वह धामाखाली से नाव द्वारा संदेशखाली आये। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार ने मिडिया को बताया कि वह संदेशखाली की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने आए हैं।
दरअसल, संदेशखाली गत पांच जनवरी से ही सुर्खियों में है। उस दिन ईडी की टीम ने शेख शाहजहां के घर पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी की टीम पर उन्मादी भीड़ ने हमला कर दिया था। ईडी पर हमले की घटना के 47 दिन बाद आखिरकार राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार संदेशखाली पहुंचे।
संदेशखाली में ईडी पर हमले के बाद से जिस तरह से घटनाक्रम बदल रहा है, एक के बाद एक गंभीर आरोप सामने आने लगे हैं, उससे सरकार की बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा