[ad_1]

सिलीगुड़ी, 16 जनवरी (हि.स.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने चोरी एक मामले में सामग्रियां बरामद कर मंगलवार को मालिक को लौटा दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, 24 दिसंबर की रात रघुनाथ दत्त के घर में चोरी हुई थी। चोरी के दूसरे दिन रघुनाथ ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया था।
शिकायत के आधार पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने छोटू बर्मन नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पुलिस को कुछ अन्य लोगों के नाम मिले। जिसके बाद छोटू के निशानदेही पर सोमवार देर रात पार्थिव राय और हितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद चोरी किया गया फ्रिज, गैस सिलेंडर, बर्तन बरामद कर लिए गए। क़ानूनी प्रक्रिया के तहत मंगलवार रघुनाथ दत्त को लौटा दिया गया। रघुनाथ दत्ता ने चोरी हुए सामग्रियां बरामद होने पर पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा