[ad_1]

राजगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र की पुनीत टाॅकीज के समीप रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच माह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुनीत टाॅकीज ब्यावरा के समीप रहने वाली 35 वर्षीय रिंकी अग्रवाल ने रविवार को अपनी शिकायत में बताया कि पति राहुल पुत्र किरण अग्रवाल, सास अनीताबाई और ससुर किरण अग्रवाल निवासी तुलसी नगर भोपाल दहेज की मांग को लेकर पिछले पांच माह से मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं और विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं, जिसके चलते मायके ब्यावरा में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश