[ad_1]

राजगढ़,1 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढकोरा में अज्ञात बदमाश पूजा-पाठ का बहाना लेकर महिला से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के बाले, चांदी की पायल उतरवा कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम ढकोरा निवासी चंद्रशेखर (36) पत्नी हरीनारायण मीना ने बताया कि 24 फरवरी को बाइक से तीन लोग आए, जो समस्याओं के हल के लिए पूजा-पाठ करने की बात कहने लगे। उनमें से एक युवक घर के अंदर पूजा करने लगा,पूजा करने के नाम पत्नी के गहने उतरवा लिए और महिला से कहा कि पास के मंदिर में जाकर दर्शन कर आओ। महिला लौटकर आई तो पूजा स्थान पर रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के बाले, चांदी की 100 ग्राम वजनी पायल गायब मिली, जिनकी कुल कीमत डेढ़ लाख से अधिक है। पुलिस ने मौके से फरार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक