[ad_1]

राजगढ़, 9 जनवरी (हि.स.)। करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा में मोबाइल नही दिलवाने की बात को लेकर पुत्र ने पिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बेटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम शाहपुरा निवासी नानजीराम (57) पुत्र रामलाल बेलदार ने बताया कि मोबाइल नही दिलवाने की बात को लेकर बीती रात बेटे मुकेश ने गाली- गलौज की, विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित बेटा के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा
[ad_2]
Source link