Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,27 फरवरी (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 पिपल्दा रोड़ स्थित सूने घर से सोमवार की रात अज्ञात बदमाश छत पर बने टावर का गेट तोड़कर चांदी के गहने और 20 हजार नकद चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 पिपल्दी रोड़ निवासी कुशलसिंह (20) पुत्र रामगोपाल दांगी ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात बदमाश छत पर बने टावर का गेट तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी से 25 हजार रुपये कीमती चांदी के गहने व 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश