Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,5 जनवरी (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम भीकनपुर निवासी प्रेमसिंह (45) पुत्र हीरालाल मेघवाल खेत में पानी फेरने के लिए डेम पर रखी मोटर चालू कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]
Source link