Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,13 जनवरी (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झागरिया निवासी नाबालिग किशोरी ने गांव के ही युवक पर रास्ते में पीछा करने और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम झागरिया निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि बीती शाम गांव के अरविंद पुत्र रमेश भिलाला ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की। इससे पूर्व भी वह रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ), 7/8, 11/12 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]