Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,28 फरवरी (हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रनारा स्थित सूने घर से अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर अल्मारी से 53 हजार रुपए नकद व 45 हजार के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रनारा निवासी राजेश (23) पुत्र रामगोपाल दांगी ने बताया कि बीती शाम अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे 53 हजार रुपए नकद व 45 हजार कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक