[ad_1]

राजगढ़, 3 मार्च(हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जरखेड़ीकला स्थित सूने मकान से शनिवार की रात अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 1110 रुपये नकद चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने रविवार को शिकायत मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम गुर्जरखेड़ीकला निवासी जगदीश (26)पुत्र लाखनसिंह गुर्जर ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अल्मारी से एक हजार 110 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपये है। पुलिस ने रविवार को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश