[ad_1]



अररिया,22 जनवरी (हि.स.)।
नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव को सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
गोली उनके सीने के बाएं साइड में लगी है। आनन फानन में उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है।
सूचना पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद और एसआई राजा बाबू पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी ली।गोली लगने से घायल मुखिया अमरेंद्र यादव गोड़राहा विशनपुर के वार्ड संख्या सात के रहने वाले स्व सिंहेश्वर यादव के पुत्र हैं और नरपतगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द