[ad_1]

राजगढ़,18 जनवरी (हि.स.)। करनवास थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित ग्राम भाटखेड़ी जोड़ यात्री प्रतीक्षालय के समीप से घेराबंदी कर बलेनो कार सवार दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का 35 किलो गांजा जब्त किया है।
थानाप्रभारी विवेक शर्मा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात हाइवे स्थित ग्राम भाटखेड़ी जोड़ यात्री प्रतीक्षालय के समीप से घेराबंदी कर बलेनो कार क्रमांक एमपी 04 सीयू 6778 में सवार मुजफ्फर (32)पुत्र मकबूल शाह निवासी इछावर जिला सीहोर, शिवकुमार (50)पुत्र प्रहलादसिंह सोलंकी निवासी श्यामपुर सीहोर को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से छह लाख रुपए कीमती बलेनो कार व सात लाख का 35 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक