[ad_1]

राजगढ़, 26 मार्च(हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवलीजागीर में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को दो महिला सहित छह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार ग्राम देवलीजागीर निवासी करणसिंह (45) पुत्र मानसिंह तंवर ने बताया कि सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर गांव का फूलसिंह पुत्र मांगीलाल और उसका भाई बलराम तंवर घर के सामने गालियां देने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं फूलसिंह (54)पुत्र मांगीलाल तंवर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर करणसिंह पुत्र मानसिंह, उसका बेटा रामप्रसाद, गीताबाई पत्नी करणसिंह, अनीताबाई पुत्री करणसिंह गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश