Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,15 जनवरी (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम भगोरा में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने 12 दिन पहले कमरे में कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने सोमवार को मर्ग जांच के आधार पर पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 3 जनवरी को ग्राम भगोरा निवासी 31 वर्षीय दुर्गाबाई सौंधिया ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की, जिसमें ज्ञात हुआ कि पति, सास और ससुर ने दहेज की मांग को लेकर दुर्गाबाई को प्रताड़ित किया था, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने पर विवश हुई। पुलिस ने पति दिनेश पुत्र प्रेमसिंह सौंधिया, सास कैलाशबाई और ससुर प्रेमसिंह पुत्र वंशीलाल सौंधिया के खिलाफ धारा 498ए, 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]