[ad_1]

राजगढ़,28 फरवरी (हि.स.)। बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महुआ रोड स्थित कड़ियासांसी जोड़ के समीप पुलिस से घेराबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर सवार 36 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 69 लीटर देशी मसाला शराब जब्त की। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम महुआ रोड स्थित कड़ियासांसी जोड़ पर पुलिया के समीप से घेराबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर सवार पंकज (36) पुत्र देवकीनंदन सांसी निवासी कड़ियासांसी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 69 लीटर देशी मसाला शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 50 हजार रुपए कीमती बिना नंबर की बाइक व 30 हजार 720 रुपए कीमत की देशी मसाला शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक