[ad_1]

राजगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। खुजनेर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 स्थित घर से शनिवार की रात अज्ञात बदमाश विवो कंपनी का मोबाइल और 20 हजार नकद चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 निवासी हरीश(46) पुत्र जगन्नाथ गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात अज्ञात बदमाश घर में घुसकर वीवो कंपनी का मोबाइल और 20 हजार नकद चोरी कर ले गया, जिसकी कुल कीमत 25 हजार रुपए है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश