Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,10 जनवरी (हि.स.)। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया में रहने वाले युवक से झगड़ा प्रथा के तहत मान्यापुरा गांव निवासी बाप-बेटा के द्वारा झगड़ा प्रथा के तहत नकदी की मांग की गई। नहीं देने पर उन्होंने फसल काटकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुरिया निवासी विजयसिंह (28) पुत्र मांगीलाल तंवर ने बताया कि मान्यापुरा गांव का चैनसिंह पुत्र गालोजी और उसका बेटा हेमराज झगड़ा प्रथा के तहत नकदी की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर उन्होंने फसल काटकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 384, 427 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]