[ad_1]

राजगढ़,11 फरवरी (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र के स्वास्तिक ट्रेडर्स के संचालक ने इंदौर निवासी व्यापारी पर शक्कर की गाड़ी भेजने के नाम पर 11 लाख 24 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित व्यापारी के खिलाफ अमानत में खयानात का केस दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार स्वास्तिक ट्रेडर्स के संचालक कमल (52)पुत्र स्व.रामगोपाल गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 13 पचोर ने बताया कि 22 मई को इंदौर निवासी व्यापारी घनश्याम पुत्र आनंदराम बहरानी ने शक्कर की गाड़ी भेजने के नाम पर 11 लाख 24 हजार रुपए लिए, जिसके बाद न तो गाड़ी भेजी और न ही नकदी लौटाई गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश