[ad_1]

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। बागसेवनिया कटारा हिल्स 80 फीट सीमेंटेड रोड के आस पास किनारे के अतिक्रमण को तुरंत हटाएं। यह निर्देश मंगलवार को पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।
मंत्री कृष्णा गौर मंगलवार शाम को गोविन्दपुरा क्षेत्र के पार्षदों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने बागसेवनिया कटारा हिल्स की नवनिर्मित सड़क के किनारे अतिक्रमण कर मछली बाजार लगाने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सड़क बनाई है। बागसेवनिया से कटारा हिल्स को जोड़ने वाली 80 फिट सीमेंटटेड रोड से अनेक कालोनियों के रहवासियों का आवागमन हो रहा है। इस सड़क से अतिक्रमण एक सप्ताह में पूरी तरह से हटा दिया जायेगा।
राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने रेत बाजार बागसेवनिया के विस्थापन के लिए भी अधिकारियो को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पिपलानी से खजूरी कलां वायपास सड़क, आनंद नगर, हताईखेड़ा ट्रान्सपोर्ट नगर के सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। बैठक में गोविन्दपुरा क्षेत्र के विभिन्न वाडों की सड़कों के निर्माण और अन्य सड़कों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की।
बैठक में पार्षद शिरोमणी शर्मा, छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, राजू राठोर, विकास पटेल, राजेश चौकसे, सुरेन्द्र बाडिका, शिवलाल मकोरिया, वी शक्ति राव, नीरज सिंह, प्रताप बारे, एसडीएम गोविंदपुरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश