[ad_1]

राजगढ़,10 जनवरी (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने गांव के युवक पर रास्ते में पीछा करने और अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर सास के साथ गालियां देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पनवाड़ी निवासी 27 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम गांव के योगेन्द्र पुत्र करणसिंह चौरसिया ने रास्ते में पीछा करते हुए अश्लील इशारे किए, विरोध करने पर उसने सास के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 354(घ), 509, 294, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]
Source link