Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,22 मार्च(हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम पारसाना स्थित पार्वती नदी से मोटर के द्वारा खेत में अवैध सिंचाई करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों के खिलाफ पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सिंचाई विभाग के अफसर जगतसिंह (32) पुत्र रामपालसिंह निवासी सुठालिया ने शिकायत दर्ज की, बीती शाम पारसाना गांव का ओमप्रकाश पुत्र मिश्रीलाल सहित एक अन्य व्यक्ति पारसाना स्थित पार्वती नदी से मोटरपंप के द्वारा खेतों में अवैध रूप से सिंचाई कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ 3/4 मप्र.पेयजल परीरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक