[ad_1]


– 800 से अधिक छात्र-छात्राएं बनाएंगे भगवान श्रीराम की आकृति की मानव श्रृंखला
– लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कराएंगे नाम दर्ज
मेरठ, 17 जनवरी (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के 800 से अधिक छात्र-छात्राएं 18 जनवरी को भगवान श्रीराम की आकृति की मानव श्रृंखला बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह आयोजन करके लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कॉलेज का नाम दर्ज कराया जाएगा।
माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज मेरठ द्वारा बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आईआईएमटी समूह के प्रबन्ध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के 800 से अधिक छात्र-छात्राएं भगवान श्रीरामचन्द्र की आकृति की मानव श्रृंखला बनाकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का सराहनीय प्रयास करने जा रहे हैं। इस आयोजन में मेरठ के सभी जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किये जा रहे इस आयोजन में भारत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरएसएस के सरसंघचालक, विश्व हिन्दू परिषद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदि को भी आमंत्रित किया गया है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने बताया कि उनके कॉलेज के छात्र-छात्राओं का यह प्रयास विश्व पटल पर मेरठ का नाम रोशन करेगा। यह रिकार्ड बनना मेरठ के लिए गर्व की बात होगी। इस आयोजन बड़ी संख्या में लोग इस वर्ल्ड रिकार्ड को बनते देखने के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचेगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित